रायसेन/बरेली, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर, जगह-जगह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही नालिया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 14, 2022

रायसेन/बरेली, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर, जगह-जगह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही नालिया।

नालियों का गंदा पानी सड़कों पर, जगह-जगह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही नालिया।

रायसेन/बरेली, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर, जगह-जगह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही नालिया।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नगर परिषद जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का परिणाम आम नागरिक भुगत रहे हैं। जगह-जगह नालियां चोक पड़ी हुई हैं तो कचरे के सड़कों पर ढेर लगे हुए हैं। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि उदासीन बने हुए है। नगर परिषद वार्ड क्रमांक 12 यहां पर पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल का निवास स्थान भी मौजूद है। उनके सामने कचरे के अंबार लगे हुए हैं तो पहुंच मार्ग पर बनाई गई नाली जगह-जगह से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। सफाई कर्मी भी मुंह देख कर वार्ड की सफाई कर रहे हैं। सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। नालियों के ऊपर पक्की सीढ़ियां और रैंप बना लिए गए हैं, जिस कारण नालियों में कचरा लबालब भरा हुआ है। सफाई कर्मी उस स्थान की सफाई नहीं कर पा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के द्वारा वार्ड का निरीक्षण नहीं किए जाने के कारण वार्ड के बद से बदतर हालात बने हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...