Post Top Ad
Monday, October 31, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष व कलेक्टर ने यूनिटी रन को दिखाई हरी झण्डी।
रायसेन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष व कलेक्टर ने यूनिटी रन को दिखाई हरी झण्डी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भारत देश के पहले गृहमंत्री व लौह पुरुष स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर रायसेन में आयोजित यूनिटी रन राष्ट्रीय एकता दौड़ को नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन, कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रारंभ किया गया। रायसेन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ हुई इस दौड़ में बच्चों के साथ कलेक्टर दुबे, पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी सहभागिता की। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर यह राष्ट्रीय एकता दौड़ नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए महामाया चौक पर समाप्त हुई।
यहां आयोजित समापन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चों तथा नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, अपने देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने का हर संभव प्रयास करने की शपथ ली। साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद