Post Top Ad
Monday, October 31, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 10 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
रायसेन, कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 10 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस किया जारी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण में लापरवाही व उदासीनता बरतने पर कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा 10 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इन अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन शिकायतों को लंबित रखने, उनके निराकरण में लापरवाही बरतने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के उपरांत भी शिकायतों के निराकरण को गंभीरता से ना लेते हुए निर्देशों की अवहेलना करने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इन संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध मप्र सिविल सेवा आचरण नियम के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर की शोकाज नोटिस की कार्यवाही से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर दुबे द्वारा नपा सीएमओ रायसेन सुधीर कुमार सिंह, पीएचई विभाग के सहायक यंत्री बाड़ी आशीष मर्तदण्ड, सीएमओ औबेदुल्लागंज विजय कुमार तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ गौहरगंज रामकुमार सोनी, स्वास्थ्य विभाग के विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी सांची डॉ. सुनील कुमार राय, जनपद सीईओ सांची बंदू सूर्यवंशी, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख खण्ड चिकित्सा अधिकारी बाड़ी डॉ. हेमन्त यादव, तहसीलदार उदयपुरा शत्रुहन सिंह चौहान, स्वास्थ्य विभाग के विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी गैरतगंज डॉ. अरनिष्ट लाल तथा कृषि विभाग रायसेन के राजेन्द्र प्रसाद शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद