रायसेन, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं, एसपी विकाश शाहवाल बोले सुरक्षा में ही है बचाव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 15, 2022

रायसेन, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं, एसपी विकाश शाहवाल बोले सुरक्षा में ही है बचाव।

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं, एसपी विकाश शाहवाल बोले सुरक्षा में ही है बचाव।

रायसेन, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं, एसपी विकाश शाहवाल बोले सुरक्षा में ही है बचाव।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। उच्च न्यायालय जबलपुर एवं जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्ति व हेलमेट लगाओ अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है। इसके जन जागरण के लिए पुलिस महकमे ने पुलिस कंट्रोल रूम के मीटिंग हॉल में मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में नशा मुक्ति, हेलमेट अनिवार्य अभियान चलाया। कार्यक्रम में एसपी विकाश कुमार शाहवाल एसडीओपी रायसेन अदिति सक्सेना, नवागत कोतवाली थाना प्रभारी डीडी आजाद सिटी ट्रैफिक इंचार्ज दिनेश कुमार मर्सकोले ने स्कूली छात्र-छात्राओं, व्यापारियों आम लोगों को नशा नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने की बात कही। कोतवाली थाना प्रभारी आजाद ने स्कूल में छात्र-छात्राओं आम लोगों से रूबरू होकर नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी। कोतवाली थाना टीआई डीडी आजाद, यातायात प्रभारी सिटी  प्रभारी दिनेश कुमार मर्सकोले ने भी स्कूली बच्चों से कहा कि गुटका, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट आदि नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि नशा करने से परिवार के साथ साथ समाज का भी विनाश होता है। साथ ही छात्र-छात्राओं आम लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाएं। इसके साथ ही दोपहिया वाहन के पीछे बैठने वाली सवारी भी हेलमेट अवश्य लगाएं। एसपी शाहवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रतिदिन थाना क्षेत्र के तहत गांव-गांव में जाकर नशा मुक्ति अभियान हेलमेट लगाओ अभियान के तहत सलाह दी जा रही है। पुलिस रोजाना थाने के आगे हाइवे पर दोपहिया वाहनों की चेकिंग चलाकर वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की समझाइश दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...