Post Top Ad
Saturday, October 15, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित, संगठन की गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई विस्तार से चर्चा।
रायसेन, भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक आयोजित, संगठन की गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई विस्तार से चर्चा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय के मुख्य अतिथि में हुई। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन विचार विमर्श हुआ। जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन प्रभारी रामकुमार साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार साहू, प्रदेश सदस्य रविंद्र चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी प्रेमनारायण विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री मिट्ठूलाल धाकड़, संतोष लोधी सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं समस्त मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए निरंतर काम कर रही है। पिछड़ों को उनका अधिकार देने का काम सिर्फ भाजपा ने ही किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की किए गए कार्यों को और जन कल्याण कारी योजनाओं को हमें हर बूथ तक ले जाना है। राज्य एवं केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाएं अपने बूथों पर पहुंचकर हितग्राहियों तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आगामी कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद