रायसेन, प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 26, 2022

रायसेन, प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी।

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में 7028 आवासों में हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश।

रायसेन, प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर के सागर रोड़ स्थित चिड़िया टोल वन परिसर के कम्युनिटी हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आयोजित जिला स्तरीय गृह-प्रवेशम कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, रजनीश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि रायसेन जिले सहित प्रदेश के साढ़े 4 लाख ग्रामीण परिवारों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवास की सौगात देते हुए वर्चुअल गृह-प्रवेश कराया गया है। जिले की सभी जनपद पंचायतों में 7028 पीएम आवासों में हितग्राहियों द्वारा गृह-प्रवेश किया गया। चिडियाटोल वन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है उसका अपना पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करें। सरकार, उनके इस सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री आवास प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) निर्माण में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

रायसेन, प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी।

प्रदेश में योजना के तहत आवासों का निर्माण का कार्य ना सिर्फ तेजी से हो रहा है, बल्कि निर्माण गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सभी पात्र लोगों को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बजट में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस वर्ष के बजट में 400 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। इस वित्त वर्ष में योजना पर अमल के लिए प्रदेश के लिये 10 हजार करोड़ रूपये का बजट प्रावधान है जिसमें 6 हजार करोड़ रूपये केन्द्र सरकार और 4 हजार करोड़ रूपये राज्य सरकार देगी। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को आवास निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री रेत, लोहा, ईंट, गिट्टी, सीमेंट, लकड़ी आदि कम दाम में आसानी से उपलब्ध हो सके।इसके लिए सरकार द्वारा आवास सामग्री एप बनाया गया है। इस एप पर लगभग 15 हजार सामग्री विक्रेता, 32 हजार सेवा-प्रदाता मिस्त्री, बढ़ई, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, पुताई वाला आदि का पंजीयन किया गया है। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पात्रतानुसार मनरेगा से मजदूरी, उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय और आयुष्मान योजना से स्वास्थ्य सेवाएँ भी प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गो के विकास, कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचे।यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, रजनीश अग्रवाल जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...