Post Top Ad
Wednesday, October 26, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, पाड़ों का हुआ जोरदार दंगल, कलुआ पाड़े ने दी भूरा पाड़े को शिकस्त, पाड़ों के दंगल को देखने जुटी दर्शकों की भारी भीड़।
रायसेन, पाड़ों का हुआ जोरदार दंगल, कलुआ पाड़े ने दी भूरा पाड़े को शिकस्त, पाड़ों के दंगल को देखने जुटी दर्शकों की भारी भीड़।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। गोवर्धन पूजन अथवा अन्नकूट महोत्सव असीम श्रद्धा भक्ति एवं उत्साह और उमंग के बीच में मनाया गया। इस पावन अवसर पर पाड़ों का जगह-जगह जोरदार दंगल कराया गया। दशहरे मैदान में कलुआ और भूरा पाड़े के बीच मुकाबले में कलुआ ने भूरा पाड़े को दी करारी शिकस्त। इसके अलावा रायसेन भोपाल बायपास पर अक्कू यादव और तूफान यादव के पाड़ों का दंगल बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे ढोल-नगाड़ों के बीच जोरदार दंगल कराया गया। जिसमें तूफान यादव और अनिल अक्कू यादव के पाड़े ने एक भिड़ंत लेने के बाद तूफान यादव के पाड़े ने ढोंगों तरफ दौड़ लगा दी। जिससे दर्शकों में निराशा का माहौल रहा।
बुधवार को गोवर्धन पूजन अन्नकूट महोत्सव का आयोजन धार्मिक और परंपरागत तरीके से श्रद्धा भक्ति के माहौल में मनाया गया। यादव समाज रायसेन द्वारा श्रीराम रामलीला ग्राउंड के नजदीक राधाकिशन मन्दिर रायसेन के बगल में हीरामन बाबा भैंसासुर बाबा तिलंगा बाबा के धार्मिक चबूतरे पर लोग जुटे। पशुधन की रक्षा के लिए यादव समाज पड़वा यानी गोवर्धन पूजा पर घर में दूध नहीं बेचते बल्कि पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करने के लिए घर के सारे दूध को हीरामन बाबा की प्रतिमा को अर्पित कर देते हैं। जिससे चबूतरे पर दूध की नदियां बह उठीं।घरों में यादव सहित अन्य सनातनी समुदाय द्वारा गोबर से गोवेर्धन पर्वत सहित प्रतिमाओं का गोबर से निर्माण आंगन में कराया। इसके बाद 56 भोग लगाया और श्रद्धाभक्ति पूर्वक पूजन आरती कर पशुधन की रक्षा की कामना गोवर्धन और भगवान श्रीकृष्ण से की।देवी देवताओं के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया।देवी देवताओं को 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद