Post Top Ad
Saturday, October 15, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, निश्च्य मित्र बन नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा टीबी मुक्त मध्य प्रदेश महा अभियान का किया गया शुभारंभ।
रायसेन, निश्च्य मित्र बन नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा टीबी मुक्त मध्य प्रदेश महा अभियान का किया गया शुभारंभ।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम द्वारा रायसेन जिले को टीबी मुक्त मध्यप्रदेश महाअभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन द्वारा निश्चय मित्र बनकर कर किया गया। प्रदेश भर में चलाए जा रहे इस महाअभियान में 10 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2022 तक टीबी की बीमारी से संबंधित सघन कार्यक्रमों के माध्यम से मरीजों को चिन्हित कर उपचार व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी। नपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का संकल्प है कि 2024 तक प्रदेश को टीबी की बीमारी से मुक्त करने का लक्ष्य प्राप्त करने में हम कामयाब हों, इसके लिए हेल्थ सेक्टर में हर स्तर पर टीबी की जांच के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर ब्लॉक और गांव स्तर पर टीबी की जांच की व्यवस्था की गई है। जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रीति बाला सोनकर ने बताया कि टीबी उन्मूलन का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी की पहचान और उपचार की सुविधा सभी हेल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर्स के माध्यम से दी जा रही है। जिससे मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डीपीसी डॉक्टर आरती गंगवार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार इस महाअभियान में 31 दिसंबर 2022 तक समूचे जिले में लगातार सघन गतिविधियाँ कर अधिक से अधिक टीबी मरीजों की खोज व उपचार का कार्य मिशन मोड में किया जाएगा। इसके साथ ही सभी हेल्थ एवं वैलनेस सेन्टर पर टीबी की स्क्रीनिंग, जाँच और इलाज की सुविधा एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश के सभी 52 जिलों में प्रायवेट सेक्टर की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें सभी प्राइवेट प्रैक्टिशनर केमिस्ट एवं ड्रग इंस्पेक्टर अपना सहयोग दे रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री ने कहा मरीजों की जांच से लेकर इलाज के लिए हर स्तर पर व्यवस्थाएं की गईं। जैसे कोरोना के मरीज से दूसरे व्यक्ति को संक्रमण की संभावना रहती थी। ठीक वैसे ही टीबी का एक मरीज 10 से 15 लोगों को संक्रमित कर सकता है। सबको टीबी की बीमारी के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। टीबी के लक्षणों से लेकर जांच और उपचार की पूरी जानकारी समुदाय में पहुंचाने की जरूरत है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी जमना सेन, सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एके शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी व आमजन मौजूद रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद