Post Top Ad
Saturday, October 15, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के शिविर में सोनिया कुमरे का चयन संभावित।
रायसेन, जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के शिविर में सोनिया कुमरे का चयन संभावित।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले की उभरती हुई हॉकी खिलाड़ी कुमारी सोनिया कुमरे का चयन संभावित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में किया गया है। देश की 28 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप एंव खेलों इंडिया हॉकी लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले की प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी कुमारी सोनिया कुमरे का चयन पूर्व में सेंटर फॉर एक्सिलेंस के लिए हुआ था। साथ ही सोनिया कुमरे का चयन भारत सरकार की टॉप्स योजना के अंतिम चरण के चयन के लिए भी किया गया था। कुमारी सोनिया जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता एवं खेलो इंडिया अंडर - 21 राष्ट्रीय हॉकी लीग चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य हैं। वर्तमान में कुमारी सोनिया प्रतिष्ठित मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी एकेडमी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। कुमारी सोनिया विमान से बैंगलोर के लिए रवाना हो गई है। हॉकी खिलाड़ी कुमारी सोनिया कुमरे की इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर अरविन्द दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुदित शेजवार, जिला हॉकी संघ के संरक्षक जगदीश सोनी, अध्यक्ष आलोक भार्गव, उपाध्यक्ष रिजवान अली, दिनेश दाँगी, नरेंद्र सेन, सद्दाम खान, मनीष ने कुमारी सोनिया व उनके प्रशिक्षक प्रह्लाद राठौर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद