Post Top Ad
Monday, October 17, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
राम वनगमन व केवट संवाद के मंचन को देख दर्शक हुए भाव विभोर।
राम वनगमन व केवट संवाद के मंचन को देख दर्शक हुए भाव विभोर।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। कस्वा क्षेत्र के गांव मौहारी में माँ काली मंदिर परिसर में चल रही दो दिवसीय रामलीला के पहले दिन उत्तर प्रदेश के अलग अलग स्थानों के प्रसिद्ध कलाकारों ने रामवनगमन व राम केवट संवाद के मनोहारी मंचन करके दर्शकों को भोर तक डटे रहने को मजबूर किया। कस्वा क्षेत्र के गांव मौहारी में गत आधा सेकड़ा वर्षों से चल रही रामलीला में इस वर्ष भी पांच दिवसीय रामलीला का आयोजन सुनिश्चित हुआ था जिसमे तीन दिन के कार्यक्रम के दौरान हुयी तेज वारिश से कार्यक्रम को वीच में ही रोकना पड़ा। वरीश बन्द होने के बाद पुनः दो दिन की रामलीला के आयोजन में शनिवार की रात में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से आये हुए प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा मनोहारी मंचन किया गया जिसके मंचन में रामवनगमन व राम केवट सम्बाद के ह्रदय मार्मिक मंचन में दर्शकों को भोर तक डटे रहने को मजबूर होना पड़ा। अयोध्या के चक्रवर्ती राजा दशरथ की रानी कैकेयी के द्वारा दो बरदान मांगने पर भगवान राम को चौदह वर्ष वनवास व भरत को राजगद्दी मांगने के बाद प्रभु श्री राम माता जानकी व छोटे भाई लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष के लिए वन में जाते है जिसमे समस्त अयोध्या वासी बहुत दुखी होकर रोते बिलखते है बाद में प्रभु श्री राम के निवेदन पर सुमन्त जी को वापस कर दिया जाता है और बाद में प्रभु राम, माता जानकी व लक्ष्मण के साथ गंगा तट पर पहुचे जहाँ उन्होंने गंगा पार करने के लिए केवट को बुलाया तो केवट ने भगवान राम को पहिचान लिया। पहले तो केवट ने नाव से पार कराने के लिए मना किया किन्तु बाद में अपने पूरे परिवार का तरन तारण होने के बाद प्रभु श्री राम को माता जानकी व लक्ष्मण के साथ पार कराया। बाद में प्रभु राम ने अनेकों लोगों का उद्धार किया जैसी लीलाओं का मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर किया। वही कार्यक्रम की व्यवस्था में कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा जयपाल सिंह, सुघर सिंह, रामचंद्र पाल, सम्फर बाथम, मोहन पाल, सोनू, गोलू, धर्मेंद्र, नगेन्द्र त्रिपाठी, अनिल, कमलेश, गजेंद्र सिंह सहित सेकड़ो लोगों ने ब्यबस्था को संभाला।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद