Post Top Ad
Monday, October 17, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कंटेनर से टकराई, तीन की मौके पर मौत, दो घायल।
भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कंटेनर से टकराई, तीन की मौके पर मौत, दो घायल।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जिले में हुए सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घयलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इटावा से कानपुर की ओर जा रही कार औरैया कोतवाली क्षेत्र के मिहौली गांव के सामने हाईवे पर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। कार की रफ्तार तेज होने के कारण हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शव पोस्टमार्म के लिए और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मैनपुरी जिले के अग्रवाल गली करहल रोड, मैनपुरी निवासी संतोष गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। सोमवार को वह पत्नी किरन गुप्ता व बेटे आकाश गुप्ता, पुत्री आरती गुप्ता, रेनू गुप्ता के साथ कानपुर जा रहे थे।जैसे ही ये लोग कार से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से कानपुर-इटावा हाईवे पर उतरे, तभी मिहौली के पास पहुंचते ही कार कंटेनर में पीछे से जा टकराई। हादसे में आरती 22 वर्ष, संतोष 46 वर्ष, किरन 44 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जबकि बेटा आकाश व रेनू घायल हो गई। एसपी चारू निगम समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर घायलों को सैफई रेफर किया गया है। एसपी ने बताया कि संतोष का परिवार कानपुर इलाज के लिए जा रहा था। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हादसा हुआ है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद