Post Top Ad
Thursday, October 6, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, बुराई के प्रतीक रावण का हुआ दहन, हिंदू उत्सव समिति के द्वारा किया गया भव्य आयोजन, शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित साधु-संत।
रायसेन/बरेली, बुराई के प्रतीक रावण का हुआ दहन, हिंदू उत्सव समिति के द्वारा किया गया भव्य आयोजन, शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित साधु-संत।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कोरोना के प्रकोप के चलते 2 साल बाद इस बार बरेली में भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली द्वारा दशहरा मैदान मैं रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रावण दहन से पहले राम रावण युद्ध का मंचन दशहरा मैदान पर बने मंच पर किया गया। दशहरा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम बापौली वाले ब्रह्मचारी जी महाराज सहित संत गुणों की पूजन बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के द्वारा की गई। रात्रि जागरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी मंच पर उपस्थित रहे। वही विशेष अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवाजी पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों और प्रबंध कार्यकारिणी के द्वारा मंच पर मौजूद अतिथि और विशेष अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों के द्वारा अखाड़ा समितियों और राजस्व पुलिस नगर परिषद विद्युत विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विजयदशमी पर्व के मंच से बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, सचिव अखिल खरे के द्वारा समिति के आय-व्यय का ब्योरा पेश किया गया। मंचीय कार्यक्रम के बाद रात भर दिल्ली और अन्य महानगरों से आए गायक कलाकारों के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद