Post Top Ad
Thursday, October 6, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/बरेली, पूर्व केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस प्रदेश महासचिव सहित कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत सम्मान।
रायसेन/बरेली, पूर्व केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस प्रदेश महासचिव सहित कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत सम्मान।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का प्रदेश महासचिव कांग्रेस कवीन्द्र सिंह रघुवंशी के कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक देवेंद्र पटेल, जिला कांग्रेस पूर्व विधायक अध्यक्ष देवेंद्र पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए सुरेश पचौरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा से कांग्रेस तो मजबूत होगी ही साथ ही देश में अमन चैन का वातावरण निर्मित होगा। राहुल गांधी की यात्रा में हजारों की सँख्या में लोग पैदल साथ चल रहे हैं और यात्रा को भारी जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। लोगों ने कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया था, परंतु भाजपा ने षडयंत्र पूर्वक सत्ता हासिल कर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। आगमी चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पचौरी ने बढ़ती महंगाई पर भी केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान राधेश्याम शर्मा, रासविहारी, मुन्ना पटेल, सवल सिंह ठाकुर, सूरज प्रसाद शर्मा, अफजल अली, राकेश वर्मा, शशि रघुवंशी, भीकम राय, डव्वु वर्मा, दीपक रघुवंशी, मनोज स्थापक, जयपाल यादव, लल्लू तिवारी सहित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद