रायसेन/बरेली, रविवार रात दमा रोगियों को पिलाई जाएगी मंत्रोक्त दवा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 8, 2022

रायसेन/बरेली, रविवार रात दमा रोगियों को पिलाई जाएगी मंत्रोक्त दवा।

रविवार रात दमा रोगियों को पिलाई जाएगी मंत्रोक्त दवा।

रायसेन/बरेली, रविवार रात दमा रोगियों को पिलाई जाएगी मंत्रोक्त दवा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। माँ नर्मदा के तट मंग्लेश्वर तीर्थ मांगरोल धाम में मां रेवा मंदिर पर शरद पूर्णिमा के पर्व पर रविवार की रात दमा-स्वास अस्थमा के मरीजो को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयुर्वेद के विद्वान जानकार पूज्य व्रह्मचारीजी महामण्डलेश्वर वापोली मांगरोल धाम द्वारा आयुर्वेदीय परंपरा और वैदिक मंत्रोक्त औषधि आश्विन मास की पूर्णिमा को रात्री 12 बजे निशुल्क रुप से पिलाई जाएगी। पूज्य ब्रम्हचारी जी महाराज ने बताया कि दिव्य औषधियों से दवा तैयार कर भगवान की पूजा अर्चना कर पहुचें सभी भक्तजनों को निशुल्क वितरण की जाती है। इस बर्ष पूर्णिमा रविवार को है जिन लोगों को स्वास सबंधी बीमारी है। वह मांगरोल धाम पहुंच कर निशुल्क दिव्य खीर का सेवन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बाहर से आए मरीजो को आश्रम में ठहरने की समुचित व्यवस्था है। पूज्य ब्रह्मचारी जी ने बताया की दिव्य आयुर्वेदिक औषधियो द्वारा तैयार खीर जब भगवान को भोग लगाकर चन्द्रमा के प्रकाश में रखते तो उसमें अमृत बर्षता है। जिससे प्रतिवर्ष सैकड़ो मरीजो को लाभ होता है। उल्लेखनीय है कि पूज्य ब्रम्हचारी जी महाराज आयुर्वेद के विद्वान हैं। करीब दो दशक तक वापोली धाम में पूज्य गुरुजी वापोली वालों के सानिध्य में उन्होंने रस रसायन के साथ आयुर्वेद पर रिसर्च किया है। तपस्वी संत और रस रसायन के साथ ही आयुर्वेद के विद्वान ज्ञाता पूज्य ब्रम्हचारी जी महाराज ने बताया कि आज भी आयुर्वेद पद्धति बीमारियों को जड़ से खत्म करने में प्रभावी है। आयुर्वेदिक दवाइयाँ कभी भी नुकसान नहीं करतीं।उचित सलाह और उचित मात्रा में इनका उपयोग होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरुजी के सानिध्य और मार्गदर्शन में करीब दो दशक तक वापोली धाम में बने रिसर्च सेंटर में रसायन और आयुर्वेदिक दवाईयों पर गहन अध्ययन किया है। काफी मरीजों का इलाज भी किया जो आज भी स्वस्थ्य हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...