Post Top Ad
Saturday, October 8, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, साइबर टीम और पुलिस द्वारा चलाया जा रहा साइबर जन जागरूकता अभियान।
रायसेन, साइबर टीम और पुलिस द्वारा चलाया जा रहा साइबर जन जागरूकता अभियान।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा द्वारा संपूर्ण रायसेन जिले के समस्त पुलिस थानों में इन दिनों वृहद स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। जिनमें प्रमुख रूप से साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात जन जागरूकता एवं महिला सुरक्षा संबंधी इत्यादि पर संपूर्ण मैदानी अमले को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों व स्कूलों इत्यादि में जन जागरूकता का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ताकि आम नागरिक इस जन जागरूकता के अभाव में होने वाली परेशानियों, धोखाधड़ी, दुर्घटना आदि से बचे रहें। इसी क्रम में पुलिस थाना गौहरगंज अंतर्गत जिला मुख्यालय रायसेन से साइबर सेल की विशेष प्रशिक्षित टीम के प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया एवं शुभम चढ़ार तथा थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक आरके चौधरी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा गौहरगंज क्षेत्र अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय गौहरगंज एवं ग्राम पंचायत धामधूसर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया जाकर आम नागरिकों को साइबर अपराधों की रोकथाम तथा उनसे बचाव सतर्कता आदि विषयों पर चर्चा की गई। स्कूलों में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा समस्त प्राचार्य गण तथा शिक्षक स्टाफ की उपस्थिति में प्रोजेक्टर पर लघु पिक्चर दिखाई जाकर एवं पंपलेट व पुस्तकें वितरित की जाकर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव तथा इस विषय में जन जागरूकता तथा किसी भी प्रकार के लोभ लालच में ना आकर साइबर क्राइम संबंधी धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं, शिक्षक स्टाफ से अपेक्षा की गई कि वह इस जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें ताकि साइबर क्राइम के प्रति लोग जन जागरूक रहें। किसी भी जालसाज या धोखाधड़ी का शिकार ना हो।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद