रायसेन, मां काली कंकाली की शरण में पहुंचे शिव-साधना, कंकाली धाम मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 5, 2022

रायसेन, मां काली कंकाली की शरण में पहुंचे शिव-साधना, कंकाली धाम मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा।

मां काली कंकाली की शरण में पहुंचे शिव-साधना, कंकाली धाम मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा।

  • श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन।

रायसेन, मां काली कंकाली की शरण में पहुंचे शिव-साधना, कंकाली धाम मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शारदीय नवरात्रि पर्व के अंतिम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम को उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान के साथ रायसेन जिले में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंकाली माता मंदिर गुदावल दर्शन करने पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री के साथ हजारों लोगों ने माता के दर्शन किए। मुख्यमंत्री चौहान ने सबसे पहले अपनी पत्नी साधना सहित माता काली कंकाली के दर्शन किए और बाद में फूल माला अर्पण और पूजन आरती की। कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे के साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काली कंकाली मंदिर गुदावल में हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। वहीं मंदिर में आवश्यक निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारियों को दिए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...