Post Top Ad
Wednesday, October 5, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, विजयदशमी पर्व पर कलेक्टर, एसपी सहित अधिकारियों ने पूजे अस्त्रशस्त्र।
रायसेन, विजयदशमी पर्व पर कलेक्टर, एसपी सहित अधिकारियों ने पूजे अस्त्रशस्त्र।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। दशहरे पर्व पर सांची मार्ग स्थित जिला पुलिस लाइन में कलेक्टर-एसपी ने अस्त्रशस्त्रों और पुलिस वाहनों की पूजन की इसके बाद कलेक्टर, एसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, एसडीएम, तहसीलदार ने हर साल की तरह इस साल भी परंपरा के तौर पर आवाजी हर्ष फायर किए। बुधवार सुबह 9 बजे दशहरे पर्व पर पुलिस लाइन परिसर में पूरे विधि-विधान से शस्त्रों की पूजन अर्चना की। इसके बाद मां काली की आरती उतारी। वही पूर्णाहुति के बाद वाहनों की पूजा भी की गई। इसके बाद पहले कलेक्टर अरविंद दुबे ने एक आवाजी हर्ष फायर किया। उसके बाद एसपी विकास कुमार शाहवाल के साथ मिलकर कलेक्टर और एसपी ने फिर दूसरी बार आवाजी हर्षफायर किया। उसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, एडीएम आदित्य रिछारिया ने भी फायर किया। इसके बाद एसडीएम एलके खरे, एसडीओपी आदिति सक्सेना ने एक साथ आवाजी हर्षफायर किया। इसके बाद तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल और थाना प्रभारी आशीष सप्रे, आरआई पुलिस बीएस चौहान ने भी आवाजी फायर किया। इस मौके पर कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि आज हम असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरे पर पुलिस लाइन में सभी तमाम अस्त्रशस्त्र और वाहनों की पूजा अर्चना की गई है। वहीं एसपी विकाश कुमार शाहवाल ने कहा कि शक्ति के साथ जो मानसिक उसको उपयोग करने के लिए जो संतुलन चाहिए होता है, उसकी प्रार्थना पूजन की गई। शक्ति का प्रयोग हमेशा शांति के लिए किया जाना चाहिए जिससे शांति स्थापित हो सके। इसी कामना के साथ आज अस्त्रशस्त्र पूजन किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद