रायसेन, एसडीओपी सहित चार पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को गरिमामय समारोह में दीं भावभीनी विदाई। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 30, 2022

रायसेन, एसडीओपी सहित चार पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को गरिमामय समारोह में दीं भावभीनी विदाई।

एसडीओपी सहित चार पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को गरिमामय समारोह में दीं भावभीनी विदाई।

रायसेन, एसडीओपी सहित चार पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को गरिमामय समारोह में दीं भावभीनी विदाई।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में एसडीओपी बाड़ी नरेंद्र सिंह राठौर सहित चार पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को गरिमामय समारोह में उनके रिटायरमेंट पर विदाई दी। इस गरिमामय विदाई समारोह में एसपी विकाश कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा, एसडीएम रायसेन एलके खरे सहित रायसेन जिले के सभी थानों के थाने के स्टाफ और पुलिस चौकियों के पुलिस स्टाफ, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, नगर सुरक्षा समिति सदस्य उपस्थित हुए। मंच संचालन एसडीओपी मलकीत सिंह चावला व आरआई बीएस चौहान रायसेन ने किया।

रायसेन, एसडीओपी सहित चार पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को गरिमामय समारोह में दीं भावभीनी विदाई।

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने पुलिस सेवा के अनुभव किए साझा

पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल बोले कि विदाई है दस्तूर जमाने का पुराना, पर जहां भी जाना अपनी छाप ऐसी छोड़ जानाहर कोई गुन-गुनाए तुम्हारा तराना। रिटायर्ड टीआई एसपीएस चंदेल बोले कि मैं आरक्षक से हवलदार, सब इंस्पेक्टर के बाद प्रमोशन टीआई पद से रिटायर हुए व भोपाल, रायसेन, बैतूल में पदस्थ रहे।अनुशासन टीम भावना वर्तमान में कम होती जा रही है। इस पर अंकुश लगाई जाना चाहिए। एसडीओपी बाड़ी नरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि मैं आज एक चार की गार्ड के साथ रिटायरमेंट हुआ हूँ। भोपाल, विदिशा, रायसेन कोतवाली, थाना बाड़ी, गंजबासौदा में पोस्टिंग रही। एएसआई रामसेवक सिंह राजपूत बोले कि इसी ग्राउंड से पुलिस सेवा में भर्ती यहीं से रिटायर्ड हुआ हूँ। पुलिस महकमे में मैंने 41 साल लग्ननिष्ठा से सेवाएं दी। पुलिस सेवा के अनुभव साझा किए। एएसआई  पंकज मिठास बोले कि साढ़े 37  पुलिस विभाग में सेवाएं और व जनता से की। बाद में उनका बोलते हुए गला रुंध गया। उन्होंने बताया कि 28 साल आरक्षक, 6 साल प्रआ बाकी एएसआई पद पर आसीन रहा। एसपी आफिस के हेड क्लर्क लक्ष्मण सिंह बपण्ड्या बोले हरेक क्षेत्र में अनुभव वर्क करने प्रेक्टिकल करने से आता है। जिसकी जितनी जरूरत होती है उसकी उतनी अहमियत होती है। अनुभव महसूस करने की चीज होती है। कुछ बनें या ना बने अपने वरिष्ठ अफसरों से सीखना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...