रायसेन, आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान, सदस्यता अभियान में अभी तक 170 लोगों को दिलाई सदस्यता। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 30, 2022

रायसेन, आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान, सदस्यता अभियान में अभी तक 170 लोगों को दिलाई सदस्यता।

आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान, सदस्यता अभियान में अभी तक 170 लोगों को दिलाई सदस्यता।

  • रघुवीर सिंह राजपूत और प्रदीप मिर्धा बने आप पार्टी में क्रियाशील सदस्य।

रायसेन, आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान, सदस्यता अभियान में अभी तक 170 लोगों को दिलाई सदस्यता।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन जिले में आम आदमी पार्टी का विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें वर्तमान में 170 लोगों ने पार्टी की सदस्यता हासिल की है। इसमे सांची विस सहित उदयपुरा, बरेली, सिलवानी, बेगमगंज में भी सदस्य बनाए जा चुके हैं। यह जानकारी बताते हुए सांची विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी संदीप सिसोदिया ने बताते हुए कहा कि लोग भाजपा-कांग्रेस की रीति नीतियों से ऊबकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने लगे हैं। हाल ही में युवा प्रदीप मिर्धा और रघुवीर सिंह राजपूत ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता हासिल की है। सांची विधानसभा प्रभारी सिसोदिया ने बताया कि वकील और डॉक्टरों के अलावा शिक्षित युवाओं का रुझान आप पार्टी की तरफ लगातार बढ़ रहा है। आप पार्टी लगातार सदस्यता अभियान चला रही है। आप पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 320 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा रायसेन जिले की चारों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। जिसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...