Post Top Ad
Tuesday, October 18, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
घर के बाहर पड़ा मिला किसान का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिवार वालों से हुआ था झगड़ा।
घर के बाहर पड़ा मिला किसान का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिवार वालों से हुआ था झगड़ा।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक किसान का शव घर के बाहर पड़ा मिला। सिर और शरीर पर कई चोट के निशान हैं। बाहर कई जगह खून भी फैला पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में परिजनों से झगड़ा हो रहा था। शराब के नशे में अक्सर विवाद होता था। एसपी चारु निगम ने मौके पर जांच-पड़ताल की। बेल्हूपुर की मढैया निवासी 55 वर्षीय सोनू पुत्र रमेश खेती करता था। दो साल पहले पत्नी नीतू का निधन हो गया था। घर पर तीन बेटियां और दो बेटे हैं। मंगलवार सुबह घर के बाहर सोनू का शव पड़ा मिला। शव खून से सना था और कई जगह खून पड़ा हुआ था। सिर और शरीर मे चोट के निशान थे। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पिता पुत्रों में झगड़ा हो रहा था। सुबह घर के बाहर शव पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का शराब के नशे में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस मृतक के दो नाबालिग बेटों से पूछताछ कर रही है। सूचना पर एसपी चारु निगम भी मौके पर पहुंच गईं। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा, पूछताछ की जा रही है। परिवार की ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है और ना ही तहरीर आई है, मामले की जांच की जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद