Post Top Ad
Tuesday, October 18, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, सांची विस क्षेत्र के गांव-गांव में किया जा रहा है स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार - स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी।
रायसेन, सांची विस क्षेत्र के गांव-गांव में किया जा रहा है स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार - स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची जनपद की ग्राम पंचायत मानपुर में आयोजित कार्यक्रम में 43.88 लाख रू लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन मानपुर तथा आरजीएसए और मनरेगा के तहत 20 लाख रू लागत के पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए काम किया जा रहा है। लोगों को बेहतर और त्वरित इलाज मिले इसके लिए सांची विस क्षेत्र के गांव-गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं। उन्हें टेलीमेडिसिन की सुविधा से जोड़ा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि इस उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन के बन जाने से ग्रामीणों को उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उप स्वास्थ्य केन्द्रों में एएनएम के साथ ही सीएचओ को भी पदस्थ किया जा रहा है जिससे कि मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच और इलाज किया जा सकेगा। इसके अलावा टेलीमेडिन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। उप स्वास्थ्य केन्द्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी प्राप्त होंगी, उनसे स्वास्थ्य परामर्श ले सकेंगे। यहां 84 प्रकार की दवाएं उपलब्ध होगी। इसके अलावा टीकाकरण की सुविधा भी मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश के साथ ही सम्पूर्ण रायसेन जिले में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं, सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं। विगत दो वर्षो में सांची जनपद के तहत सांचेत, खरबई और पैमत में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्वीकृति दी गई है। इनके अलावा उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा यहां पंचायत भवन का भी भूमिपूजन किया गया है, जिसके बन जाने से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि गॉव-गॉव में सड़क, आंगनवाड़ी भवन, स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन आदि बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत गॉव-गॉव में, वार्ड-वार्ड में शिविर लगाकर, लोगों के पास पहुंचकर उनसे आवेदन लिए जा रहे हैं। इन आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है, खाद्यान्न पात्रता पर्ची दी जा रही है, विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, संबल कार्ड बनाए जा रहे हैं। रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष 10 हजार रू की राशि प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, सरपंच अनिता गोविंद राय ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के चहुॅमुखी विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर ना जाना पड़े इसके लिए स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं। उन्हें पेयजल के लिए परेशानी ना हो, घर पर ही पेयजल मिले इसके लिए जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। इसी प्रकार स्व-सहायता समूहों एवं अन्य माध्यमों से ग्रामीणों, महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। गॉव-गॉव को मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है, जिससे आवागमन में सुविधा होने के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद