रायसेन, गरबे में दिखे अलग-अलग रंग, बालिकाओं और महिलाओं ने शारदीय नवरात्रि महोत्सव में जमकर खेला गरबा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 2, 2022

रायसेन, गरबे में दिखे अलग-अलग रंग, बालिकाओं और महिलाओं ने शारदीय नवरात्रि महोत्सव में जमकर खेला गरबा।

गरबे में दिखे अलग-अलग रंग, बालिकाओं और महिलाओं ने शारदीय नवरात्रि महोत्सव में जमकर खेला गरबा।

रायसेन, गरबे में दिखे अलग-अलग रंग, बालिकाओं और महिलाओं ने शारदीय नवरात्रि महोत्सव में जमकर खेला गरबा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शारदीय नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हल्की सर्द गुलाबी रात और डांडिया की आवाज से एक निजी मैरिज गार्डन परिसर गूंज रहा था। तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आगाज शनिवार रात से हुआ। गरबा महोत्सव में रायसेन शहर की लगभग 400 बालिका और महिलाओं ने बॉलीवुड के स्पेशल गरबा गीतों-भजन पर गरबा किया। गरबा आयोजन दिव्य जीवनदान संस्था रायसेन द्वारा आयोजित किया गया है। संस्था के संस्थापक पंकज शर्मा दिव्या ताम्रकार मैडम ने बताया इस साल तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं गरबा महोत्सव में आने वाले सभी के आधार कार्ड भी चेक किए जा रहे हैं। यह आयोजन 2 और 3 अक्टूबर आयोजित किया जाएगा। छोटी छोटी बालिका और महिलाएं अलग-अलग ड्रेस में गरबा महोत्सव में शामिल हुई कोई राजस्थानी ड्रेस तो कोई लहंगा चुनरी तो कोई पारंपरिक साड़ी में पूरे उत्साह और उमंग के साथ गरबा खेला। आयोजकों द्वारा गरबा महोत्सव परिसर में सेल्फी प्वाइंट भी बनाए हैं। जिसमें गरबा खेलने पहुंच रहे प्रतिभागी सेल्फी ले रहे हैं। पहले दिन ही गरबा महोत्सव को देखने बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंचे थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...