Post Top Ad
Sunday, October 2, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति का विशाल शौर्य संचलन संपन्न, हिंदू उत्सव समिति ने किया जोरदार स्वागत।
रायसेन/बरेली, दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति का विशाल शौर्य संचलन संपन्न, हिंदू उत्सव समिति ने किया जोरदार स्वागत।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के द्वारा विशाल शौर्य संचलन नगर के मुख्य मार्गो से निकाला गया। शौर्य संचलन प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता शर्मा ने उपस्थित दुर्गा वाहिनी की बहनों और मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब क्रिकेटरों, राजनीति के क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं और फिल्मी दुनिया की हीरोइनों के विषय में तो सब जानते हैं, उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। लेकिन हमारे देश के लिए प्राण निछावर करने वाली हमारी बहने और माताओं उन वीरांगनाओं के बारे में कुछ भी नहीं जानते जिनसे हमें सीख लेना चाहिए। उनके आदर्शो को अपने जीवन में उतारें। इस दौरान मुख्य वक्ता ने देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाली कई वीरांगनाओं के नामों और उनके जीवन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और शस्त्र पूजन के से हुई। तत्पश्चात विशाल शौर्य संचलन प्रारंभ हुआ। जो कि दशहरा मैदान से पुरानी कन्या शाला रोड, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, शक्ति धाम देवी दुर्गा मंदिर, सब्जी मंडी और नवीन टाकीज चौराहा, मुख्य मार्ग से होता हुआ पुनः कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पहुंचा जहां दुर्गा आरती के साथ विशाल शौर्य संचलन का समापन हुआ। विशाल शौर्य संचलन में शामिल लगभग 400 दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की बहनों का स्वागत नगर में जगह-जगह हुआ। बड़ा बाजार में बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा और समस्त पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा शौर्य संचलन में चल रही बहनों के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तो वही नगर के पुराना बस स्टैंड, दिग्विजय परिसर के सामने नगर परिषद बरेली के द्वारा स्वागत किया गया। इसके अलावा भी नगर में कई जगह शौर्य संचलन में चल रही बहनों का स्वागत हुआ। शौर्य संचलन में शामिल महाकाल ग्रुप बरेली की बहनों के द्वारा नगर के नवीन टाकीज चौराहे पर अखाड़े का प्रदर्शन किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की। दुर्गा वाहिनी की विदिशा विभाग संयोजिका सुरभि वर्मा ने बताया कि इस शौर्य संचलन को लेकर हमारी बहनें करीब 1 सप्ताह से तैयारियों में लगी हुई थी। चूंकि दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति का नगर में यह पहला शौर्य संचलन था। जिसमें लगभग 200 बहनों के सम्मिलित होने की उम्मीद जता रहे थे, लेकिन उम्मीद से कहीं अधिक लगभग 400 बहनों ने शौर्य संचलन में भाग लेकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की महती भूमिका रही।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद