रायसेन, निर्माणाधीन हाईवे चौड़ीकरण पर हर तरफ धूल के गुबार, राहगीरों का पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल, आए दिन बढ़ रहे सड़क हादसे। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 15, 2022

रायसेन, निर्माणाधीन हाईवे चौड़ीकरण पर हर तरफ धूल के गुबार, राहगीरों का पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल, आए दिन बढ़ रहे सड़क हादसे।

निर्माणाधीन हाईवे चौड़ीकरण पर हर तरफ धूल के गुबार, राहगीरों का पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल, आए दिन बढ़ रहे सड़क हादसे।

  • जिम्मेदार अधिकारी बने खामोश, 51 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा हाइवे सड़क चौड़ीकरण-सौंदर्यीकरण।

रायसेन, निर्माणाधीन हाईवे चौड़ीकरण पर हर तरफ धूल के गुबार, राहगीरों का पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल, आए दिन बढ़ रहे सड़क हादसे।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन शहर में लगभग 51 करोड़ की राशि से हाईवे चौड़ीकरण, नाला-नालियों का निर्माण, सौंदर्यकरण का दो अलग-अलग ठेकेदारों से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस शहर विकास के कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी की सौगात से चल रहा है। हाईवे सड़क चौड़ीकरण का ठेका जिंदल एंड सड़क कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। वही डिवाइडर और सौंदर्यीकरण लाइट कनेक्शन का ठेका सीहोर के ठेकेदार अंकित जैन द्वारा कराया जा रहा है। इन निर्माण कार्यों की गति की वजह से लोगों की परेशानी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। करीब 7 महीने से ज्यादा समय से निर्माण कार्य ठप पड़े हुए हैं और ठेकेदार अपने संसाधन समेट कर गायब हैं। जिम्मेदार अधिकारी और सांसद-विधायक भी पूरी तरह से खामोश है जिससे लोगों की समस्याएं बरकरार है। सड़क पर जगह-जगह लगे मिट्टी मलबे के ढेर, उड़ती धूल के गुबार और अधूरे डिवाइडर रायसेन की पहचान बन चुके है। एसडीओ लोनिवि कार्यालय सांची रोड़ रायसेन में वहां की शोभा बढ़ा रहे हैं। गोपालपुर बायपास जोड़ से लेकर सागर भोपाल तिराहा और जिला जेल पठारी तक हाईवे सड़क चौड़ीकरण हरियाणा की जिंदल सड़क कंपनी द्वारा कछुआ गति के चाल से कराया गया है। सड़क और डिवाइडर की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। लोगों की शिकायत है कि सड़क नकली डामर से बनाई गई है। जबकि अधिकारी और ठेकेदार इस हाईवे सड़क को गुणवत्तापूर्ण बनाने का दावा कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के दावों की पोल वर्षा और बाद में खुल चुकी है। जगह-जगह से सड़क घटिया होने की वजह से उखड़ी पड़ी है जिससे आए दिन सड़क हादसे घटित हो रहे हैं। जगह-जगह बन रहे पुल पुलियाओं का ठेका लेबर कॉन्ट्रैक्ट पर हरियाणा सड़क कंपनी ने पेटी पर दूसरे ठेकेदार को दिया है। कच्ची पुलिया सहित पक्की पुलिया और हर गली वाली पुलिया की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। लोगों की शिकायतें हैं कि गैस एजेंसी गोदाम के सामने खरगावली पर बनी पुलिया नई नहीं बनाई। बल्कि उसकी रिपेयरिंग करके काम पूर्ण कर दिया गया है। इनकी वास्तव में निर्माण कार्यों की घटिया गुणवत्ता की जांच होना चाहिए। सड़क पर हल्की बारिश होने पर कीचड़ हो जाती है और मौसम साफ होते ही हाईवे पर धूल के गुबार उड़ने लगते हैं। कच्ची पुलिया और सागर स्टेट हाईवे पर जगह-जगह सड़क धंस चुकी है। हाईवे की सड़क पर रात के बाद तो भारी वाहनों के गुजरने से उनकी शामत आ जाती है। निर्माणाधीन कार्यकाल से लेकर अभी तक सैकड़ों सड़क एक्सीडेंट हो चुके हैं, लेकिन कोई कहने सुनने वाला नहीं।

इनका कहना है...

दिवाली पर्व के बाद ठेकेदारों से अधूरे हाइवे चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और पुल पुलियाओं का निर्माण पूर्ण कराया जाएगा। घटिया निर्माण कार्य की भी जांच कर ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा।
सरदार परमजीत सिंह चावला, साइड इंचार्ज एसडीओ लोनिवि, रायसेन

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...