Post Top Ad
Thursday, October 20, 2022
Home
खेल
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, हॉकी सितारों ने बिखेरी मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में चमक, बने संभागीय चैंपियन।
रायसेन/बरेली, हॉकी सितारों ने बिखेरी मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में चमक, बने संभागीय चैंपियन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भले ही बरेली में हॉकी स्टेडियम की कमी है, फिर भी हॉकी के खिलाड़ी संभागीय चैंपियन बने। हॉकी के उभरते सितारे अरबाज खान और कार्तिक डागौर ने अंडर-19 सालेय प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले भोपाल को 5-2 से पराजित करते हुए हॉकी की दुनिया में भोपाल के एकाधिकार को ध्वस्त कर रायसेन जिले के वासियों को दीपावली का तोहफा दिया है। कार्तिक डागौर बरेली के राजेश डागौर के पुत्र हैं, वही दूसरे खिलाड़ी अरबाज खान टेलर मास्टर शब्बीर खान के पुत्र हैं जो स्वयं एक हॉकी खिलाड़ी हैं। भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में रायसेन के लिए पहले हाफ में अकील चंनवरिया ने अपनी टीम के शानदार खेल में दो फील्ड गोल करते हुए बढ़त बनाई। अमन दांगी ने एक गोल दागते हुए टीम का स्कोर 3-0 कर दिया। वही भोपाल के लिए मुस्तफा ने गोल किया। मैच के मध्यांतर तक स्कोर 3-1 था। फिर दूसरे हाफ में भोपाल के मुस्तफा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। इस गोल के बाद रायसेन टीम ने ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप अमन दांगी ने मैदानी गोल करते हुए और 4-2 कर दिया और अंत के 5 मिनट में रायसेन के लिए राजीव ने गोल कर स्कोर 5-2 पर ला दिया जो फाइनल स्कोर रहा और रायसेन ने भोपाल पर 5-2 से जीत दर्ज की। रायसेन के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिला कलेक्टर अरविंद दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकास शाहबाल, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौनिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Tags
# खेल
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
खेल,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद