Post Top Ad
Thursday, October 20, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूट की बाइक और मोबाइल बरामद।
पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूट की बाइक और मोबाइल बरामद।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से तमंचा, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया। जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के तुर्कीपुर भगवान दास गांव निवासी अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर दिया था। बताया कि बीती 14 अक्टूबर को वह इटावा से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में रात 8.30 बजे मौहारी पुल पर रुक कर फोन से बात कर रहा था। इसी समय दो बाइक पर सवार होकर चार युवक आए और बाइक व बैग लूट कर भाग गए। बैग में रुपए व लाइसेंस था। वही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बीती रात एसओजी प्रभारी प्रभात सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी समय बिरुहनी की ओर से तीन बाइक पर चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देख कर बाइक घुमाकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अरबाज खां, बारिश मंसूरी, अंसार बताया। इसी समय आसिफ खान अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। आरोपियों के पास से लूटी हुई बाइक, एक तमंचा, मोबाइल और दो अन्य बाइक बरामद हुई हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि इसके अलावा उन्होंने करमपुर के पास से बाइक सवार महिला से लूट की थी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद