Post Top Ad
Saturday, October 29, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, महिला का अर्धनग्न शव मिलने से फैली सनसनी, शव क्षत-विक्षत होने से नहीं हुई पहचान।
रायसेन, महिला का अर्धनग्न शव मिलने से फैली सनसनी, शव क्षत-विक्षत होने से नहीं हुई पहचान।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शुक्रवार को सुल्तानपुर मार्ग के पास कुरावत गांव से 50 मीटर की दूरी पर जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने सी फैली सनसनी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला की दूसरी जगह हत्या कर, शव को जंगल में ठिकाने लगाया गया है। शव 8 से 9 दिन पुराना होने से क्षत–विक्षत हालात में मिला। मृतका की उम्र 30 साल बताई जा रही है, शव क्षत-विक्षत हालात में होने से शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला के शरीर पर महज एक कुर्ती और पैरों में बिछुड़ी मिली है। जबकि, कमर के नीचे के कपड़े शरीर से गायब हैं। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल भेजा। लेकिन शव क्षत विक्षत होने से जिला अस्पताल में पीएम नहीं हो पाया, शव को हमीदिया भेजा गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा, बेगमगंज एसडीओपी सुनील वरकडे, होशंगाबाद से एफएसएल की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। इससे पहले भी जिले में ऐसे कई हत्या के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें मृतक की पहचान छुपाने के लिए सबके चेहरे जला दिए गए या पत्थर से कुचल दिए गए। ऐसे अपराधों में जहां एक और आरोपी पुलिस गिरफ्तार में नहीं आ पाए हैं, वहीं मृतकों की पहचान तक नहीं हो पाई है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद