Post Top Ad
Saturday, October 29, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
सतना
किन्नरों ने छेड़खानी का किया विरोध तो युवक ने मारा थप्पड़, किन्नरों ने युवक को घसीट-घसीट कर पीटा; देखें VIDEO
किन्नरों ने छेड़खानी का किया विरोध तो युवक ने मारा थप्पड़, किन्नरों ने युवक को घसीट-घसीट कर पीटा; देखें VIDEO
सतना। मैहर में देर रात कुछ किन्नरों ने जमकर हंगामा कर दिया। छेड़खानी करने पर सबक सिखाते हुए उन्होंने एक युवक की पिटाई कर दी। बीच सड़क यह मामला इतना बढ़ा की मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा। मैहर रेलवे स्टेशन रोड पर श्रीराम भंडार के सामने शुक्रवार रात 4 किन्नरों ने एक युवक को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा और सबक सिखाया। किसी तरह वहां से भागकर युवक ने अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मैहर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक वहां से जा चुका था।
मैहर में इन दिनों दूसरे शहर से आई एक टोली एक लॉज में ठहरी हुई है, उन्हीं में से 4 किन्नर शुक्रवार रात स्टेशन की तरफ गए थे। रास्ते मे कुछ लड़कों ने उन्हें देख कर फब्तियां कस दीं और उन्हें छेड़ने लगे। किन्नरों का कहना है कि पहले तो उन्होंने लड़कों के इस छेड़खानी को मजाक में लिया, लड़के नहीं मानें तो उनको मना किया। इसी बात पर वहां बैठा एक लड़का हमारे पास आया और हमारे एक साथी को थप्पड़ मार दिया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि थप्पड़ मारते ही चारों भड़क गईं और उन्होंने मिलकर युवक को पीटना शुरू कर दिया। एक को पिटता देख बाकी लड़के भी वहां से भाग गए। किन्नरों ने उस युवक को जमीन पर घसीटते हुए मारा। मौका मिलते ही युवक वहां से जान बचाकर भाग गया, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
# सतना
Share This
About Ghatak reporter
सतना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद