हेड कांस्टेबल शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण, बनाए अश्लील वीडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, October 20, 2022

हेड कांस्टेबल शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण, बनाए अश्लील वीडियो।

हेड कांस्टेबल शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण, बनाए अश्लील वीडियो।

हेड कांस्टेबल शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण, बनाए अश्लील वीडियो।

उत्तर प्रदेश। कानपुर देहात में एक युवती ने थाने में तैनात हेड कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर चार साल तक रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हेड कांस्टेबल सहित एक युवक को गिरफ्तार करवाकर जेल भेज दिया है। मामला रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक युवती ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि उसकी दोस्ती 2018 में थाने कि तिस्ती चौकी में तैनात सिपाही दिलीप कुमार से हुई थी। सिपाही दिलीप मौजूदा समय में मंगलपुर थाने के कंचौसी चौकी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था।

युवती के मुताबिक, दिलीप उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वहीं युवती ने दी गई तहरीर में यह भी कहा कि 2019 में उसकी दोस्ती कानपुर के बर्रा निवासी विशाल नाम के युवक के साथ हुई थी। उन दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला भी कर लिया लेकिन दिलीप ने 14 अक्टूबर 2022 को उसके भाई को मैसेज कर हमारे बारे में सब बता दिया। यह बात युवती ने विशाल को बताई कि सिपाही दिलीप उसे ब्लैकमेल कर रहा है तो विशाल ने युवती को नया सिम दिलाने के लिए रसूलाबाद बुलाया और फिर गाड़ी में खींचकर उससे मारपीट की। युवती ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि वो विशाल से दूसरा सिम लेकर घर चली गई।

आरोपों के मुताबिक, उसके फेंके हुए सिम को विशाल ने उठाकर घर वालों को फोन कर आत्महत्या कर लेने की झूठी खबर दे दी। वहीं 16 अक्टूबर को मौसी के मोबाइल पर दिलीप द्वारा भेजा गया अश्लील वीडियो देखा। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार और विशाल बाजपेयी पर रेप का आरोप लगाया। युवती के द्वारा रसूलाबाद कोतवाली में दी गई तहरीर और सबूतों के आधार पर एसपी ने केस दर्ज करवाकर हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार और दूसरे आरोपी विशाल बाजपेई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वहीं इस मामले को लेकर एसपी ने बताया कि युवती द्वारा मंगलवार को एक आरोप पत्र दिया गया जिसमें उसने 2018 में तीस्ती चौकी में तैनात सिपाही दिलीप पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का धमकी का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो टीमें गठित की गई थी, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...