Post Top Ad
Monday, October 31, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, कानपोहरा में वन अमले ने नाकेबंदी कर पत्थर के खोडों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा।
रायसेन, कानपोहरा में वन अमले ने नाकेबंदी कर पत्थर के खोडों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। सामान्य वन मण्डल सर्किल के तहत पूर्वी वनरेंज क्षेत्र के कानपोहरा के समीप बीती रात मुखबिर की सूचना पर रात्रिकालीन गश्त करते हुए नाकेबंदी कर मूरेलकलां निवासी नीलेश गौर की ट्रैक्टर-ट्राली क्रमांक एमपी-38-एए-8904 को नाकेबंदी कर पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर जंगल के रास्ते से भागकर बच निकला। बाद में वन अमले द्वारा लावारिस खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पंचनामा बनाकर पीवार काट दिया गया है। यह धरपकड़ कार्यवाही रेंजर आर के चौधरी के निर्देश पर डिप्टी रेंजर जीवन सिंह पंवार, रूप सिंह यादव, भूपेंद्र कुशवाहा, नर्मदा नाथ संजय मौर्य, रामकरन मालवीय राजेश जाटव ने की है।
उल्लेखनीय है कि सामान्य वन मंडल रायसेन पूर्व वनरेंज क्षेत्र के बाबलिया, हकीम खेड़ी एवं कानपोहरा तौर कान पोहरा मूरेलकलां निहालपुर पाली मूरेलकलां के वन क्षेत्रों से बड़े पैमाने में पत्थर फर्सी एवं पत्थर के खोडे बनाकर उनका अवैध रूप से परिवहन कर ऊंचे दामों में बेचे जाते हैं। वन विभाग द्वारा अवैध पत्थर फर्सी खनन की सूचना उपरांत महिंद्रा ट्रैक्टर ट्राली में पत्थर खोड़े भरी ट्रेक्टर ट्राली जप्त किया गया। अवैध पत्थर खोड़ा परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को तितली पार्क गोपालपुर परिसर में खड़ा करवा दिया गया है। इधर डीएफओ अजय कुमार पांडेय रायसेन का कहना है कि वन पत्थर माफियाओं की गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जाएगी।माफिया चाहे कितने भी रसूखदार हो बख्शा नहीं जाएगा।
अवैध रूप पत्थर के खोडों से भरे नीलेश गौर के ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़ने वन महकमे के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर फोन कर दबाव बना रहे हैं। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने किसी की जरा सी बात नहीं सुनी तत्काल जरूरी कार्यवाही कर दी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद