रायसेन में हुई दो दर्जन चोरियां की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस की खुली नींद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 10, 2022

रायसेन में हुई दो दर्जन चोरियां की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस की खुली नींद।

रायसेन में हुई दो दर्जन चोरियां की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस की खुली नींद।

रायसेन में हुई दो दर्जन चोरियां की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस की खुली नींद।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर के वार्ड 4 शीतल सिटी में दो दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदातों से तंग आकर सीएम हेल्पलाइन 141 फ्री कॉल पर रहवासियों ने शिकायत की। इसके बाद पुलिस महकमे के पुलिस अधिकारी गहरी नींद से जागे। सोमवार की शाम कोतवाली पुलिस के अधिकारी समेत एएसपी अमृत मीणा, एसडीओपी अदिति सक्सेना मौके पर पहुंचकर रहवासियों को दी समझाइश। पुलिस अधिकारियों ने शिव मंदिर गार्डन में रहवासियों को खुद के आवासों की सुरक्षा करने के टिप्स दिए। कोतवाली टीआई आशीष सप्रे बोले पुलिस आपके साथ हैं सुरक्षा देने में आप हमारी मदद करें चोरों को पकड़ने में पुलिस की सहायता करें। मौके पर पहुंचे कोतवाली टीआई आशीष सप्रे एएसआई वरुण सक्सेना पुलिस बल कॉलोनी वासियों से चर्चा कर दी समझाइश।शीतल सिटी कॉलोनी में सूने घरों को निशाना साधते हुए लाखों नकदी लाखों के सोना चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर चुके हैं शातिर चोर। लेकिन ताज्जुब की बात तो यह है कि इतनी बड़ी चोरियों के बावजूद कोतवाली पुलिस ने एक भी चोरी पकड़ने में सफलता हासिल नहीं की। जिससे रात्रि कालीन पुलिस गस्त पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं।

रायसेन में हुई दो दर्जन चोरियां की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस की खुली नींद।

सायरन लॉक का डेमो दिखाया

शीटलसिटी रायसेन के रहवासियों को कोतवाली टीआई आशीष सप्रे एएसपी मीणा एसडीओपी अदिति सक्सेना के आदेश पर प्रदर्शन किया। इस ताले की ऑनलाइन खरीदी कीमत 499 रुपये बताई गई। एएसपी मीणा ने कॉलोनी की मैनेजर सुवि ठाकुर को बुलवाकर सीसीटीवी कैमरे सुविधा कॉलोनी की हरेक गली चौराहे पर लगवाने और टूटी-फूटी पड़ी बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने के बाद उस पर 4 फीट ऊंची कर एंगल में कटीले तार लगाए जाने की सख्त हिदायत दी है। ताकि चोरी की वारदातों पर विराम लग सके।इस अवसर पर रहवासी रामस्वरूप यादव मनोज सक्सेना उमा शरण श्रीवास्तव महिलाएं मौजूद हुई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...