Post Top Ad
Monday, October 10, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, बारिश के साथ चली तेज हवा से आड़ी हुई धान की फसल, किसानों को नुकसान।
रायसेन, बारिश के साथ चली तेज हवा से आड़ी हुई धान की फसल, किसानों को नुकसान।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। क्षेत्र में मौैसम खराब होने से तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे किसानों की खेतों में खड़ी धान की फसल आड़ी हो गई। वहीं क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की सोयाबीन फसल कटी हुई खेतों पड़ी थी। बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से कटी फसल को भारी नुकसान हो गया है। किसानों ने प्रशासन से धान सहित सोयाबीन फसल का सर्वे कराने की मांग की है। क्षेत्र में अलसुबह 4 बजे करीब तेज हवा के साथ तेज बारिश हुई थी। इसके अलावा रविवार शनिवार व को भी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। इससे खेतों में खड़ी सोयाबीन और धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के साथ चली तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल आड़ी हो गई है। बारिश के कारण क्षेत्र के तहसील गैरतगंज सिलवानी बेगमगंज उदयपुरा बरेली सुल्तानपुर बाड़ी सहित आसपास के कई गांव में धान व सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण फिलहाल सोयाबीन की कटाई बंद हो गई है। इस बार फसल की कटाई में भी किसानों को अधिक राशि खर्च करना पड़ रही है। खेत गीले होने के कारण खेतों में हार्वेस्टर, रीपर आदि नहीं आ पा रहे हैं। इस कारण किसानों को मजबूरी में मजदूरों से फसल कटाना पड़ रही है। मजदूरों की कमी के कारण मजदूर फसल कटाई करने के अधिक पैसे मांग रहे हैं। इससे किसानों को अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ रहा है। वहीं बारिश के कारण फसल का दाना दागी होने के कारण उसका दाम भी सही नहीं मिलेगा।
क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इस बार भी किसानों की खरीफ की फसल बारिश के कारण खराब हो गई है। किसानों की उड़द की फसल पहले ही खराब हो गई है। अब सोयाबीन और धान की फसल भी बारिश के कारण खराब हो गई है। बारिश के कारण सोयाबीन और धान की फसल में 75 फीसदी से अधिक नुकसान हो गया है। किसानों ने प्रशासन से एक बार फिर क्षेत्र में सर्वे कराने की मांग की है। इससे किसानों को मुआवजा मिल सके और वह आगामी रबी सीजन की फसल की बोवनी की व्यवस्था कर सके। खरीफ की फसल में तो किसानों की लागत भी नहीं निकल रही है। किसानों ने पहले ही कर्ज लेकर खरीफ फसल की बोवनी की थी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद