Post Top Ad
Saturday, October 22, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, मरीज की मौत बाद जिला अस्पताल में फिर मचा हंगामा, गुस्साई भीड़ ने हाइवे पर नारेबाजी कर किया चक्काजाम।
रायसेन, मरीज की मौत बाद जिला अस्पताल में फिर मचा हंगामा, गुस्साई भीड़ ने हाइवे पर नारेबाजी कर किया चक्काजाम।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के गृह जिले में स्वास्थ्य सुविधाओ के नाम पर किस तरह लापरवाही की जा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण रायसेन जिला अस्पताल में देखने को मिला। यहां जिला अस्पताल में सामान्य बुखार का इलाज कराने आए एक नौजवान युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर अस्पताल के बाहर विदिशा रायसेन हाइवे रोड पर चक्का जाम कर दिया। मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिकल आफिसर डॉ एमएल अहिरवार पर 1000 रु की रिश्वत लेने के बाद भी इलाज में मनमानी व लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना था कि समय पर इलाज नही मिलने से युवक की मौत हो गई। इधर घटना के बाद सभी डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चले गए। जिससे जिला अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल बन गया। आनन-फानन में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री ने सभी डॉक्टरों और स्टाफ से मीटिंग कर अस्पताल स्टाफ के साथ हुई अभद्रता पर कार्रवाई कराने का आश्वासन देते हुए हड़ताल खत्म कराने के निर्देश दिए।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के ग्रह जिला रायसेन मैं स्वास्थ्य सेवाएं कैसी चल रही है। इसका उदाहरण देने के लिए यह घटना ही काफी है। सामान्य बुखार के मरीज को डॉक्टरों की लापरवाही और समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण आज सुबह अंतिम सांस लेना पड़ी। घटना से नाराज परिजनों ने चक्का जाम किया। जिससे बाहर आम जनता परेशान हुई। जिला अस्पताल के अंदर डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ की हड़ताल पर जाने से आम मरीज हलाकान होते नजर आए। अब सवाल है कि जब फास्ट मंत्री के गृह जिले में ही स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर ऐसा भद्दा मजाक किया जा रहा हो तो आप प्रदेश के जिलो की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल कैसा होगा। इसका अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं। इस मामले में मरीज के परिजनों ने डॉक्टर एम एल अहिरवार पर जिला अस्पताल में 1000 रु फीस लेने की बात कहकर मामले को और गंभीर बना दिया है। वही आम लोग ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो ।इसके लिए जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने के लिए मांग कर रहे हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद