छात्र और छात्राओं ने दिखाया हुनर, शिक्षकों ने किया सम्मानित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 22, 2022

छात्र और छात्राओं ने दिखाया हुनर, शिक्षकों ने किया सम्मानित।

छात्र और छात्राओं ने दिखाया हुनर, शिक्षकों ने किया सम्मानित।

छात्र और छात्राओं ने दिखाया हुनर, शिक्षकों ने किया सम्मानित।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अजीतमल के आरएस मेमोरियल इंटर कालेज में प्रतियोगिता कराई गई। छात्र-छात्राओं ने मेहंदी, रंगोली और कक्ष सजावट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। शिक्षकों ने बच्चों का सहयोग किया।

जूनियर वर्ग में झलक प्रथम
जूनियर वर्ग में झलक प्रथम, प्रतीक्षा द्वितीय, तथा महक तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा 4 की छात्राएं अनन्य, तनिष्क, श्रद्धा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कक्षा 9 की छात्राएं नंदनी, ऋचा तथा दीपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्ष सजावट में भूमि-मयंक प्रथम
कक्षा सजावट में प्राइमरी पर्ग में कक्षा 3 भूमि तथा मयंक प्रथम, जूनियर वर्ग में कक्षा 7 को मुस्कान तथा नैंसी, सीनियर वर्ग में कक्षा 10 की पूनम, नीलू, तथा बिनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र पाण्डेय तथा अध्यक्षा कर रहे सुरेश चंद्र दुबे ने विद्यालय प्रबंधक शिव महेश दुबे के साथ विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रबन्धक शिवमहेश दुबे ने आये हुए सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मंजू चौहान, धीरू, देवराज, सोनम, यीशु आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...