राजगढ़/तलेन, पुनः निर्विरोध चुने गए यादव महासभा के जिला अध्यक्ष माखन सिंह यादव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 19, 2022

राजगढ़/तलेन, पुनः निर्विरोध चुने गए यादव महासभा के जिला अध्यक्ष माखन सिंह यादव।

पुनः निर्विरोध चुने गए यादव महासभा के जिला अध्यक्ष माखन सिंह यादव।

राजगढ़/तलेन, पुनः निर्विरोध चुने गए यादव महासभा के जिला अध्यक्ष माखन सिंह यादव।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा भोपाल मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार यादव महासभा शाजापुर के अध्यक्ष का निर्वाचन अकोदिया में संपन्न हुआ जिसमे भोपाल से आए पर्यवेक्षक प्रदेश महासचिव धीरज यादव एवं भोपाल जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के निर्देशन में यादव महासभा अध्यक्ष शाजापुर पर पुनः माखन सिंह यादव लहारखेड़ा को निर्विरोध चुना गया। वही महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष हेतु गोकुलदेवी भेरूलाल यादव अमलावती एवं वरिष्ठ नागरिक संघ हेतू सेवानिवृत्त शिक्षक दीपचंद यादव शुजालपुर निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन की कार्यवाही सुबह 11 बजे अकोदिया स्थित मंडल अध्यक्ष अकोदिया नरेंद्र यादव के निवास पर आयोजित की गई। इस विषय पर आयोजित बैठक में शाजापुर जिले के सामाजिक बंधु खामसिंह यादव, अर्जुन यादव, पूर्व सरपंच निर्भय सिंह यादव, गिरवर यादव, माखन सिंह लाइनमैन, पवन यादव, मुकेश यादव, एलम सिंह यादव, दिलीप यादव, राजेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, जीतू यादव, चेतन यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, भारत सिंह यादव, पवन यादव, महेंद्र यादव, मुकेश यादव, राजेंद्र यादव, निकेश यादव सहित समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। बैठक संचालन मनोहर सिंह यादव ने किया, आभार नरेंद्र यादव ने मना।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...