Post Top Ad
Wednesday, October 19, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, चोरियों पर सख्त पुलिस, वालंटियर्स की तरह काम करेंगे शहर के 1 दर्जन युवक।
रायसेन, चोरियों पर सख्त पुलिस, वालंटियर्स की तरह काम करेंगे शहर के 1 दर्जन युवक।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों को रोकने की दिशा में लोगों को जागरूक करने एसडीओपी अदिति सक्सेना ने शहर की संस्कार विहार कॉलोनी में लोगों से जनसंवाद किया। इस अवसर पर एसडीओपी के साथ बीट अधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। कॉलोनी के करीब 60 से अधिक लोग संस्कार मंदिर पर एकत्रित हुए। इन सब की मौजूदगी में एसडीओपी अदिति सक्सेना ने लोगों से कहा कि आपके हमारे बीच की दूरी को कम करने के लिए आज हम आप से चर्चा कर रहे हैं। आपके मन में पुलिस के प्रति जो झिझक है, डर रहता है वह नहीं होना चाहिए। आप किसी भी पुलिसकर्मी को फोन कर सकते हैं। एसडीओपी अदिति सक्सेना ने कहा कि अलार्म सायरन वाले ताले लगवाएं, सीसीटीवी कैमरा लगवाएं, इसके अलावा कॉलोनी में कौन आ रहा है, कौन जा रहा है, किसी भी प्रकार के संदिग्ध लोग दिखते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा कि आप हर संदिग्ध पर नजर रखें। आपके घर भिक्षावृत्ति करने वाले लोग, पन्नी बीनने वाले लोग, कबाड़े बीनकर गुजारा करने वाले इत्यादि जो भी संदिग्ध लगता है नजर रखें। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो आपकी कॉलोनी में दिन में घूमते हैं, रेकी करते हैं और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है। पिछले 1 हफ्ते से शहर में हमने 10 पॉइंट बढ़ाए हैं। सांची रोड, भोपाल रोड, सागर रोड सभी चौक चौराहों पर रात्रि गश्त जारी है।
इसके अलावा कॉलनी के 12 लड़कों ने अपना समूह बनाकर रात्रि गश्त करने की बात कही। जिन्हें पुलिस द्वारा पहचान पत्र भी दिया जा रहा है। कॉलोनी की महिलाओं ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल सायरन लॉक भी ऑर्डर किए हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद