Post Top Ad
Saturday, October 22, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
भतीजे ने की चाचा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
भतीजे ने की चाचा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के चकसत्तापुर गांव में एक अधेड़ का शव शटर बन्द दुकान में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। चकसत्तापुर गांव निवासी स्व. दीपचंद के तीन पुत्र परमलाल, महादेव व हुब्बलाल हैं। परमलाल की शादी हुई थी, किन्तु बच्चे नही हुए थे। महादेव की शादी नही हुई थी। हुब्बलाल के दो पुत्र संजय व लवलेश हैं। संजय की शादी के बाद दो बच्चे हुए। किन्तु संजय ने अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़ दिया। संजय के डर की वजह से पिता हुब्बलाल, भाई लवलेश, ताऊ परमलाल गांव छोड़कर बाहर रहते थे। चकसत्तापुर गांव में बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर बने घर के बाहर बनी पांच दुकानों में लगे शटर में संजय व उसके चाचा महादेव ही रहते थे। संजय अक्सर मारपीट करता रहता था। शुक्रवार को जब महादेव घर के बाहर नही निकला तो गांव वालों को शक हुआ। शटर को उठाकर देखा तो महादेव को लहूलुहान अवस्था मे पड़ा देख किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव, अटसू चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार सहित पुलिस बल ने महादेव के शव को कब्जे में लिया। बाहर रह रहे उसके भाइयों को सूचना भिजवाई। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी संजय को भी गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि संजय पर पूर्व में भी 2018 में पुलिस होमगार्ड से झगड़े आदि में व अपनी पत्नी के विवाद में 2021 में दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज है। लाठियों और ईंटों के प्रहार से महादेव की हत्या किए जाने की सूचना मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद