Post Top Ad
Tuesday, October 18, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम कल।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम कल।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिनांक 19 अक्टूबर 2022 के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर समय से उपस्थित रहकर अपनी-अपनी ड्यूटी को अंजाम देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समस्त संबंधित अधिकारी अपनी-अपनी ड्यूटी को समझते हुए समय रहते आपसी समन्वय बनाकर अपने दायित्व का निर्वहन करें, जिससे किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न होने पाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर कार्यक्रम से पूर्व पहुंचकर ही समस्त व्यवस्थाएं देखें और जहां भी कोई अन्य आवश्यक व्यवस्था की जरूरत है तो उसके लिए कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व ही पूरा कराएं, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्या.) अब्दुल बासित, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम औरैया, अजीतमल, बिधूना सहित अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद