Post Top Ad
Thursday, October 6, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
भाजपा नेता के बेटे की धारदार हथियार से की हत्या, दुर्गा पूजा का मेला देखने निकला था।
भाजपा नेता के बेटे की धारदार हथियार से की हत्या, दुर्गा पूजा का मेला देखने निकला था।
बिहार। समस्तीपुर में दुर्गा पूजा की रात भाजपा नेता के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, पुलिस वारदात को लेकर जांच में जुट गई है। संदीप मंगलवार की रात में दुर्गा पूजा का मेला देखने के लिए निकला था, जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के हजपुरवा में रहने वाले बीजेपी नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख पलटन राम का पुत्र है। काफी समय बीतने के बाद भी वह घर नहीं लौटा, उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। परिजन रात में उसकी तलाश करने निकले, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
इसके बाद बुधवार सुबह कुसैया खजूरी मुख्य पथ के पास बांसवाड़ी की ओर लोगों ने शव पड़ा देखा, इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने मृतक की पहचान संदीप के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने शव को उठाने से पुलिस को रोक दिया, लोगों ने कहा कि डॉग स्क्वॉड को बुलाकर जांच की जाए। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीजेपी नेता के पुत्र संदीप की हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद