Post Top Ad
Thursday, October 6, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बरेली, जीजा ने खुद को राम बताकर अपने सालों को दी धमकी, FB पर लिखा - जैसे राम ने रावण का वध किया, वैसे ही मैं भी अपने सालों को मारूंगा।
बरेली, जीजा ने खुद को राम बताकर अपने सालों को दी धमकी, FB पर लिखा - जैसे राम ने रावण का वध किया, वैसे ही मैं भी अपने सालों को मारूंगा।
उत्तर प्रदेश। बरेली जिले में एक जीजा ने खुद को राम बताते हुए अपने सालों की तुलना रावण, कुंभकरण और विभीषण से कर दी। फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर उसने लिखा जिस तरह राम ने रावण का वध किया था, उसी तरह मैं अपने सालों को मारूंगा, इन्होंने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, दिनेश की शादी 18 साल पहले हुई थी। दिनेश का अपनी पत्नी से रोज झगड़ा होता था। इस बात से परेशान होकर दिनेश का साला विनोद शर्मा अपनी बहन और बच्चों को घर ले आया। वो कई बार अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया पर उसके तीनों सालों ने अपनी बहन को ससुराल भेजने से इंकार कर दिया। दिनेश दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है।
विजयदशमी के मौके पर दिनेश ने अपने तीनों सालों को जान से मारने की धमकी दे डाली। कहा कि रावण जैसे श्रीराम की पत्नी माता सीता को उठाकर ले गया था और रावण का वध किया गया था, उसी तरह मैं अपने तीनों सालों को दोनाली बंदूक से मार दूंगा। इस धमकी भरे मैसेज के बाद तीनों सालों ने जीजा दिनेश के खिलाफ तहरीर देकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया दिया। दिनेश का आरोप है कि 3 सितंबर की शाम करीब 7 बजे विनोद ने उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी।
इन दोनों मामलों के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपते हुए दिनेश ने थाना सीबीगंज में तहरीर दी तो पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल अब पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पारिवारिक मामला है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद