Post Top Ad
Wednesday, October 5, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन/बरेली, धू-धू कर जला दशानन, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व धूमधाम से मना।
रायसेन/बरेली, धू-धू कर जला दशानन, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व धूमधाम से मना।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। विजयदशमी का पर्व शहर सहित ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया। दशहरा मैदान में विजयदशमी के उपलक्ष में दशानन के पुतले का दहन भगवान श्रीराम ने किया। दशहरा मैदान पर बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के सानिध्य में विशाल मंच बनाया गया था जहां भगवान श्री राम और दशानन के बीच युद्ध हुआ। तत्पश्चात भगवान श्रीराम ने दशानन के पुतले का दहन किया।
जैसे ही अग्निबाण दशानन की नाभि में लगा धू-धूकर दशानन जल उठा जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में महिला और पुरुष मौके पर मौजूद रहे। दशानन के पुतले के दहन के बाद राम दरबार की मंच पर बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना की। मौके पर मौजूद विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक ने भी राम दरबार की पूजन अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद