Post Top Ad
Wednesday, October 5, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
धर्म
विजयादशमी के उपलक्ष में करणी सेना का हुआ भव्य आयोजन, जनपद के अलावा अन्य जनपदों से पधारीं महान हस्तियां।
विजयादशमी के उपलक्ष में करणी सेना का हुआ भव्य आयोजन, जनपद के अलावा अन्य जनपदों से पधारीं महान हस्तियां।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जनपद में विजयादशमी के अवसर पर करणी सेना का शहर के अंदर भव्य आयोजन हुआ जिसमें शस्त्र पूजा से लेकर समाज को जोड़ने के कार्य के लिए तमाम लोगों ने बोलते हुए इसमें शिरकत की तथा वहीं भव्य झांकियों के साथ नगर में विशाल शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। आपको बता दे कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व संपूर्ण देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उसी के क्रम में जनपद औरैया के जालौन चौराहे पर स्थित रंग महल गेस्ट हाउस में करणी सेना ने भव्य श्री राम शोभा यात्रा का आयोजन किया जिसमें जनपद के अतिरिक्त कानपुर इटावा जालौन के विधायक ब्लॉक प्रमुख एवं तमाम राजनैतिक हस्तियों ने जो क्षत्रिय समाज से नेतृत्व कर रहे हैं ने हिस्सा लिया जिसमें सभी ने क्षत्रिय समाज द्वारा राष्ट्र के लिए दिए अपने बलिदानों को याद करते हुए आज की युवा पीढ़ी से इसी प्रकार के रास्तों पर चलने के लिए अपील की। ज्ञात हो कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह ने क्षत्रिय समाज के दिए गए बलिदानों को याद करते हुए युवा पीढ़ी को आगे आने के लिए राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए अपील की।
वहीं इस आयोजन में मुख्यता सरिता भदौरिया सदर विधायक का इटावा हमीरपुर विधायक ब्लॉक प्रमुख अतीत सिंह सेंगर रामपुरा जालौन के अलावा कुंवर उदयन सेंगर युवराज अयाना, सोनू सेंगर जिला पंचायत सदस्य, मोनू सेंगर जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी आदि शामिल रहे। वही इस आयोजन को जनपद के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता अजय सिंह चौहान एवं उनके सुपुत्र करणी सेना जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान के द्वारा किया गया जिसमें हजारों की भीड़ एकत्रित हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रंग महल पहुंचा। इस आयोजन में वरिष्ठ लोगों के अलावा समाज में उत्कृष्ट गतिविधियों के लिए सम्मान दिए जाने के साथ-साथ छत्रिय समाज के पत्रकारों वीरेंद्र सिंह सेंगर, हरिओम सिंह भदौरिया प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालय इमलिया इटावा, शिवेंद्र सिंह सेंगर, नीरज सिंह, अमित परमार, आशु भदौरिया, सत्येंद्र सिंह सेंगर आदि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद