Post Top Ad
Thursday, October 20, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
धर्म
परशुराम-लक्ष्मण संवाद लीला देखने के लिए सुबह तक डटे रहे लोग।
परशुराम-लक्ष्मण संवाद लीला देखने के लिए सुबह तक डटे रहे लोग।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अजीतमल में रामलीला का मंचन चल रहा है। बुधवार की देर रात धनुष यज्ञ लीला का मंचन हुआ। धनुष टूटने की आहट पर जनकपुरी पहुंचे परशुराम का क्रोध देख सभी सहम गए। संशय मिटने के बाद परशुराम ने भगवान राम की स्तुति की। इसके बाद वन की ओर चले गए। बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर स्थित वीरांगना अवंतीबाई विद्यालय के पास प्रांगण में सीता स्वयंवर लीला का मंचन किया गया। मंचन का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह व जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर ने संयुक्त रूप से भगवान दरबार की आरती के साथ किया। अजगव की प्रत्यंचा चढ़ते ही सीता ने जयमाल राम के गले में डाल दी। स्वयंवर में पहुंचे परशुराम को देख हर्ष मना रहे जनकपुरवासी भयभीत हो गए। संशय मिटाने के लिए परशुराम का शारंग भगवान राम के हाथों में आते ही स्वतः चढ़ गया। यह देख परशुराम जी स्तुति करते हुए वन की ओर कूच कर गए। लीला के माध्यम से मंचन कलाकारों ने समाज को भी दिशा दी। परशुराम की भूमिका में कानपुर के जितेंद पांडेय ने कहा कि प्रभु की लीला जहां होती है वहां भक्त होते है। भक्ति विश्वास में होती है। विश्वास ही भगवान का रूप है। लक्ष्मण की भूमिका में कानपुर से आए सुरेश त्रिपाठी ने बताया कि आज प्राणी, भगवान की पूजा को कर्म मानकर कर रहा है। जिस दिन इसे समर्पण भाव से शुरू कर दिया जाएगा, उस दिन भगवान को खोजना नहीं पड़ेगा। भगवान राम की भूमिका निभा रहे कानपुर के शैलेन्द्र शुक्ला ने माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। इस दौरान शेषनारायण सक्सेना, सत्यनारायण, किशन कुमार शुक्ला, रवींद्र शास्त्री, प्रो. उमेश दुबे आदि उपस्थित रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# धर्म
Share This
About Ghatak reporter
धर्म
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
धर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद