Post Top Ad
Thursday, October 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत सेवानिवृत्त अधिकारी को डीजीपी एवं अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि की अर्पित।
भोपाल, भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत सेवानिवृत्त अधिकारी को डीजीपी एवं अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि की अर्पित।
घातक रिपोर्टर नेटवर्क, भोपाल।
भोपाल। सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वेदप्रकाश साहनी के निधन पर गुरूवार, 20 अक्टूबर को पुलिस ऑफिसर्स मेस, भोपाल में आयोजित शोकसभा में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, मध्यप्रदेश आईपीएस एसोशिएशन के अध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन माहेश्वरी, अशोक अवस्थी, डी. श्रीनिवास राव, विजय कटारिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों में स्वराज पुरी, सुरेन्द्र सिंह, राजीव टंडन सहित अन्य सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वेदप्रकाश साहनी का आकस्मिक निधन 11 अक्टूबर 2022 को हुआ था। वेदप्रकाश साहनी का जन्म 20 फरवरी 1934 को हुआ। साहनी वर्ष 1961 में भारतीय पुलिस सेवा के पद पर चयनित हुए।
साहनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर सागर, सरगुजा एवं जिला उज्जैन में पदस्थ रहे। उन्होंने उप सेनानी 21वीं वाहिनी रायगढ़, कमांडेट दूसरी वाहिनी ग्वालियर, जिला शहडोल, मंदसौर, उज्जैन, बस्तर तथा जिला दमोह में पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दी। जिला भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी के रूप में सेवाएं दी। ग्वालियर में डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के रूप में पदस्थ होकर कार्य किया। लोकायुक्त में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर उत्कृष्ट सेवाएं दी तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन, पुलिस मुख्यालय प्रशासन एवं अजाक का कार्यभार ग्रहण किया। जून 1991 से फरवरी 1992 तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन के पद पर पदस्थ रहे। साहनी 1992 में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद