Post Top Ad
Friday, October 7, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दिल्ली
देश
इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स को लेकर नाबालिग लड़की ने भाई और दोस्तों से कराई दोस्त की हत्या, गले पर मारा चाकू।
इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स को लेकर नाबालिग लड़की ने भाई और दोस्तों से कराई दोस्त की हत्या, गले पर मारा चाकू।
उत्तर बाहरी दिल्ली इलाके में एक युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने दावा किया है कि पूरी वारदात में एक नाबालिग लड़की का हाथ है, उसी ने प्लान बनाया और अपने भाई, दो दोस्तों की मदद से लड़के की मारपीट के बाद हत्या कर दी। इस घटना के पीछे पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या को लेकर विवाद की आशंका जताई है। सही नतीजे पर पहुंचने के लिए पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने नाबालिग लड़की, उसका भाई, एक दोस्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा दोस्त फरार है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी नाबालिग हैं, इस वारदात को बुधवार को अंजाम दिया गया।
शुरुआती जांच के मुताबिक घटना के पीछे फिलहाल दो वजह सामने आ रही हैं। एक- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फॉलोवर की संख्या को लेकर विवाद या फिर नाबालिग लड़की और उसके दोस्तों के बीच कोई पुरानी रंजिश हो सकती है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक साहिल की दोस्ती 17 साल की नाबालिग लड़की से थी। उसी लड़की ने साहिल की हत्या के लिए साजिश रची। बुधवार रात लड़की ने अपने दो दोस्तों और भाई की मदद से साहिल की हत्या करवा दी। साहिल के गले पर चाकू के निशान थे, साहिल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में धारा-302 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली और तीन नाबालिगों को गिरफ्त में लिया। उनके पास से चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि लड़की ने हत्या के लिए अपने भाई और दो दोस्तों की मदद ली। फिर साजिश के मुताबिक, उसने साहिल को 5 अक्टूबर को दशहरे की रात अपने घर के पास बुलाया। जब साहिल वहां पहुंचा तो लड़की के दो दोस्त और उसका भाई वहां पहुंच गए, फिर लड़की के एक दोस्त ने चाकू निकाला और साहिल के गले पर मार दिया, जिससे साहिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। फिलहाल पुलिस ने लड़की, उसके भाई और एक दोस्त को अपनी गिरफ्त में लिया है, जबकि एक दोस्त की तलाश जारी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दिल्ली
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद