VIDEO में देखें कैसे लोकल ट्रेन बनी महिलाओं का आखाडा, एक सीट को लेकर जमकर हुई मारपीट, महिला कांस्टेबल भी घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, October 7, 2022

VIDEO में देखें कैसे लोकल ट्रेन बनी महिलाओं का आखाडा, एक सीट को लेकर जमकर हुई मारपीट, महिला कांस्टेबल भी घायल।

लोकल ट्रेन बनी महिलाओं का आखाडा, एक सीट को लेकर जमकर हुई मारपीट, महिला कांस्टेबल भी घायल।

VIDEO में देखें कैसे लोकल ट्रेन बनी महिलाओं का आखाडा, एक सीट को लेकर जमकर हुई मारपीट, महिला कांस्टेबल भी घायल।

मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर महिलाएं एक दूसरे के साथ मारपीट कर रही हैं। महिलाएं फिल्मी स्टाइल में एक दूसरे के साथ हाथापाई करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह विवाद ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुआ था और बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान एक महिला पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुई, घटना रात करीब आठ ठाणे से पनवेल जा रही एक लोकल ट्रेन में हुई। मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, सीट को लेकर शुरू हुए विवाद में कुछ महिलाओं ने मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल भी हो गई है, उसका इलाज कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, एक महिला और उसकी पोती ठाणे से लोकल में सवार हुई और एक अन्य महिला जिसने कोपरखैरणे में ट्रेन पकड़ी थी, सीट खाली होने का इंतजार कर रही थी। तुर्भे स्टेशन पर एक सीट खाली हुई जिसके बाद दादी ने अपनी पोती को सीट दिलाने का प्रयास किया। हालांकि उसी समय दूसरी महिला ने भी सीट पर बैठने की कोशिश की, उसी समय दूसरी महिला ने भी सीट पर बैठने का प्रयास किया। महिला यात्री ने उसे मना किया, लेकिन वो नहीं मानी। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया और कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...