रायसेन, भाजपा किसान मोर्चा ने सुना मन की बात कार्यक्रम, मोर्चा गाँव-गाँव करा रहा खेल प्रतियोगिता। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 30, 2022

रायसेन, भाजपा किसान मोर्चा ने सुना मन की बात कार्यक्रम, मोर्चा गाँव-गाँव करा रहा खेल प्रतियोगिता।

भाजपा किसान मोर्चा ने सुना मन की बात कार्यक्रम, मोर्चा गाँव-गाँव करा रहा खेल प्रतियोगिता।

रायसेन, भाजपा किसान मोर्चा ने सुना मन की बात कार्यक्रम, मोर्चा गाँव-गाँव करा रहा खेल प्रतियोगिता।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। प्रदेश भर में सतत सक्रिय भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन चौधरी का अभियान प्रारंभ हो गया है। ग्रामीण युवाओं की प्रतिभाओं को उभारने ग्राम-ग्राम किसान मोर्चा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर ग्रामीण युवाओं को उचित मंच मिल सकें, ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान मिल सके, इस उद्देश्य से मध्यप्रदेश में दर्शन चौधरी अपनी टीम के साथ सक्रिय हैं व विभिन्न जिलों में गाँव-गाँव खेलों के आयोजन हो रहे हैं। आज जिला रायसेन के विधानसभा उदयपुरा के ग्राम केलकच्छ में प्रातः 11.00 बजे से मन की बात कार्यक्रम को सुना गया व बाद में कबड्डी खेल की प्रतियोगिता में विजेता टीम केलकच्छ रॉयल्स को विजेता पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

रायसेन, भाजपा किसान मोर्चा ने सुना मन की बात कार्यक्रम, मोर्चा गाँव-गाँव करा रहा खेल प्रतियोगिता।

उप विजेता टीम बरहा वारियर्स को भी द्वतीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दर्शन चौधरी ने उपस्थित किसानों के बीच प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों के बीच विषय रखा व गौ आधारित खेती को अपनाने की बात कही। गौ-माता की दुर्दशा को सुदृढ करने व गौ माता के संरक्षण की दिशा में ये महती भूमिका निभा सकती हैं। पुरातन संस्कृति में हमारी इस खेती को अमृतमय खेती माना गया है व मानव जीवन की आयु 100 वर्ष हुआ करती थी, आज 60 वर्ष की आयु शेष रह गयी हैं। भूमि सुपोषण अभियान के तहत मोर्चा इस अभियान को एक क्रांति के रूप में प्रदेश भर में फैलाने का काम कर रहा हैं। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी राहुल पटैल, मंडल उपाध्यक्ष आशीष बरोले, मंडल महामन्त्री विनोद धाकड़, जिला मीडिया प्राभारी संतोष पटेल, हरिओम पटेल, जितेंद्र जरारिया, सागर पटेल व गाँव सरपंच ब्रजेन्द्र पटेल उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...