रायसेन/बरेली, नर्मदा जल लाने के लिए फिर सड़कों के आसपास पाइप लाइन डालने हेतु खुदाई की गई प्रारंभ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 10, 2022

रायसेन/बरेली, नर्मदा जल लाने के लिए फिर सड़कों के आसपास पाइप लाइन डालने हेतु खुदाई की गई प्रारंभ।

नर्मदा जल लाने के लिए फिर सड़कों के आसपास पाइप लाइन डालने हेतु खुदाई की गई प्रारंभ।

रायसेन/बरेली, नर्मदा जल लाने के लिए फिर सड़कों के आसपास पाइप लाइन डालने हेतु खुदाई की गई प्रारंभ।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। 6 वर्ष पहले नर्मदा तट ग्राम बगलबाड़ा से मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना के अंतर्गत बरेली में नर्मदा पानी लाने के लिए पाइप लाइन विस्तार का कार्य प्रारंभ किया गया था जो 6 वर्ष बीत जाने के बाद भी घर-घर टोटी के माध्यम से नहीं पहुंच सका। अब एक बार फिर कई वर्षों बाद नर्मदा जल बरेली में लाने के लिए नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के माध्यम से नर्मदा जल कार्य को प्रगति मिले इस हेतु फिर एक बार नर्मदा जल पाइप लाइन का विस्तार कार्य जो कहीं-कहीं आधा अधूरा रह गया था उसे पुनः प्रारंभ करवाया जा रहा है। मानस भवन से कुछ दूरी पर नर्मदा जल की पाइप लाइन किसी कारण नहीं डल सकी थी वहां पर पाइप लाइन डालने का कार्य प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में शहर के अंदर नर्मदा जल पाइप लाइनों से नलकूपों का पानी सप्लाई किया जा रहा है जो नाकाफी शहर वासियों के लिए साबित हो रहा है क्योंकि जो कनेक्शन नर्मदा जल हेतु घर-घर दिए गए थे उन कनेक्शनों में से पानी का उपयोग कम और दुरुपयोग अधिक मात्रा में किया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना के अंतर्गत लगभग 40 करोड़ की लागत से नर्मदा जल हेतु पाइप लाइनों का विस्तार नर्मदा तट से बरेली तक 6 वर्ष पहले किया गया था फिर भी नर्मदा जल बरेली नहीं पहुंच सका। अब परिषद की पहल पर पुनः कार्य प्रारंभ करवाया गया है। संभवत जल्द से जल्द बरेली में नर्मदा जल घर-घर टोटी के माध्यम से पहुंचेगा, ऐसा प्रयास नगर परिषद के माध्यम से किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...