रायसेन/बरेली, नशा मुक्ति अभियान के तहत आबकारी विभाग की एक और कार्यवाही। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 10, 2022

रायसेन/बरेली, नशा मुक्ति अभियान के तहत आबकारी विभाग की एक और कार्यवाही।

नशा मुक्ति अभियान के तहत आबकारी विभाग की एक और कार्यवाही।

रायसेन/बरेली, नशा मुक्ति अभियान के तहत आबकारी विभाग की एक और कार्यवाही।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश, ग्वालियर के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा व्यवसाय, विनिर्माण, संग्रहण एवं परिवहन आदि के विरुद्ध चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे द्वारा दिये निर्देश के अनुपालन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी दीपम रायचुरा जिला रायसेन के मार्गदर्शन में सोमवार को राजेश विश्वकर्मा आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बरेली द्वारा प्रातः कालीन गस्त के दौरान सूचना प्राप्त होने पर उसकी तस्दीकी हेतु मुताबिक सूचना के हमराह स्टाफ के सहयोग से ओव्हर ब्रिज बटेरा चौराहा पर पहुँच सिलवानी रोड की नाकेबंदी कर आरोपी शिव नारायण रघुवंशी निवासी खैरी मुगली को उसकी बिना नंबर की हीरो पेशन मोटर साइकल पर दो झोलों में 06 पैटियों में रखे 300 पाँवों में भरी 54 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा अवैध रूप से परिवहन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाकर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया। जप्त मदिरा एवं मोटर साइकल का बाजार मूल्य रुपये 104,000 आंकलित किया गया। उक्तानुसार कृत कार्यवाही में मुख्य आबकारी आरक्षक राम गोपाल शर्मा, आरक्षक रामस्वरूप पटैल एवं सैनिक हल्के परते का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...