Post Top Ad
Saturday, October 8, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, नशा मुक्ति अभियान के तहत आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही।
रायसेन/बरेली, नशा मुक्ति अभियान के तहत आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर के ऩिर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा व्यवसाय, विनिर्माण, संग्रहण एवं परिवहन आदि के विरुद्ध चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुवे द्वारा दिये निर्देश के अनुपालन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी दीपम रायचुरा जिला रायसेन के मार्गदर्शन में दिनाँक 7 एवं 8 की मध्य रात्रि को राजेश विश्वकर्मा आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बरेली द्वारा रात्रि कालीन गस्त के दौरान सूचना प्राप्त होने पर उसकी तस्दीकी हेतु मुताबिक सूचना के हमराह स्टाफ के सहयोग से ओव्हर ब्रिज बरेली के पास रात 02.00 बजे नाकेबंदी कर टाटा जेस्ट कार क्रमांक एमपी-04-सीएस-7187 के अंदर से 20 पेटियों में रखे 1000 पावों मे भरी 180 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा को मय कार के जप्त कर कार में सवार तीनों आरोपी जगमोहन गुर्जर एवं केशो राम लोधी निवासी दोनों भोपाल एवं विनोद कुमार धाकड़ निवासी खेरीमुगली को मौके पर गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धाराओं 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया। जप्त मदिरा एवं कार का बाजार मूल्य रुपये 4,00,000 आंकलित किया गया। उक्तानुसार कृत कार्यवाही मे मुख्य आबकारी आरक्षक राम गोपाल शर्मा, आरक्षक रामस्वरूप पटैल एवं सैनिक हल्के परते का विशेष सहयोग रहा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद